नए GST रिफॉर्म्स से बाजार उछला, बाजार में तेजी, निवेशकों को राहत

नए GST सुधारों के चलते शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 300 और निफ्टी 100 अंकों की बढ़त के साथ ऊपरी स्तरों पर कारोबार कर रहे हैं।

नए GST रिफॉर्म्स से बाजार उछला, बाजार में तेजी, निवेशकों को राहत
google

नए GST रिफॉर्म्स के बाद एक बार फिर आज शेयर मार्केट में तेजी देखी गई. 5 सितम्बर को भी मार्केट बढ़त के साथ खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा और 81,000 पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी100 अंक चढ़ा और 24,800 के ऊपर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी देखी गई जबकि 6 में गिरावट हुई है वहीं निफ्टी के 50 में से 43 तेजी से कारोबार कर रहे है जबकि 7 में गिरावट है।

कल भी मार्केट बढ़त के साथ खुला और बढ़त के साथ ही बंद हुआ. कल सेंसेक्स 80,718 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी 24,734 के स्तर पर बंद हुआ।

 ये भी पढ़ें:- GST में बड़ा बदलाव, 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म, मिडिल क्लास को मिलेगी राहत