UGC के नए नियमों पर फिर विचार करेगा केंद्र, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी; CJI बोले- युवाओं के मन में शंका नहीं रहनी चाहिए
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर केंद्र सरकार फिर विचार कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में नई कमेटी बनाने के संकेत दिए गए। CJI सूर्यकांत ने कहा- नीति से युवाओं के मन में शंका नहीं रहनी चाहिए।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाने के संकेत दिए हैं। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि UGC के 2026 के नियमों पर नए सिरे से विचार किया जा रहा है। इसके लिए एक नई कमेटी का गठन भी किया जा सकता है। सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि नीति ऐसी होनी चाहिए, जिससे देश के सभी युवा संतुष्ट महसूस करें और किसी के मन में भेदभाव या असुरक्षा की भावना न रहे। सरकार के इस रुख के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई चार सप्ताह के लिए टाल दी है। अब केंद्र की समीक्षा और संभावित कमेटी के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

