Opening Bell: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, Bajaj Finance और M&M में तेजी, IT शेयरों में गिरावट

शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखने को मिली। बेहतर तिमाही नतीजों और ग्लोबल संकेतों से Bajaj Finance, M&M और Maruti Suzuki जैसे शेयरों में तेजी रही, जबकि TCS और Infosys जैसे आईटी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Opening Bell: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, Bajaj Finance और M&M में तेजी, IT शेयरों में गिरावट
google

31 जुलाई, शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 पर, जबकि निफ्टी 30 अंक की बढ़त के साथ 24,350 पर कारोबार कर रहा है।

आज निफ्टी में Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Shriram Finance, Mahindra & Mahindra और Maruti Suzuki के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, M&M और आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयर टॉप पर चल रहे हैं।

आज बाजार में यह तेजी कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों और ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों की वजह से है। हालांकि, आज आईटी के शेयरों, जैसे TCS और Infosys, में गिरावट है, जिससे बाजार की रफ्तार थोड़ी थमी हुई है।