Maharashtra: Bhiwandi में चार मंजिला इमारत गिरी, 9 की मौत, रेस्क्यू जारी
Maharashtra बिल्डिंग हादसा: Bhiwandi में मरम्मत का काम चलते वक्त चार मंजिला इमारत ढही, 9 लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
Maharashtra के Bhiwandi में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, अधिकारियों के अनुसार कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

पहले से खतरनाक घोषित थी इमारत
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत में कुल 48 कमरे थे और हर मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे। निगम ने पहले ही इस बिल्डिंग को खतरनाक घोषित किया था। हादसे के समय इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार इसी दौरान अचानक पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटीं
घटना की सूचना मिलते ही NDRF, TDRF और स्थानीय दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। राहत कार्य के लिए मशीनों और अन्य जरूरी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की है, ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की रुकावट न आए। अधिकारियों का कहना है कि मलबा पूरी तरह हटने के बाद ही फंसे लोगों की सही संख्या और हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
Varsha Shrivastava 
