Closing Bell: सेंसेक्स 77,566 और निफ्टी 24,028 पर बंद

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा, जिससे बाजार में भारी गिरावट आई।

Closing Bell: सेंसेक्स 77,566 और निफ्टी 24,028 पर बंद
google

शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिका-इज़राइल और ईरान युद्ध की वजह से आज मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई। आज सेंसेक्स 1,353 अंक (1.71%) की गिरावट के साथ 77,566 पर, जबकि निफ्टी 422 अंक (1.73%) की गिरावट के साथ 24,028 पर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 में से 45 शेयर लॉस में रहे, जबकि सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर लॉस में रहे। बैंक, ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG के शेयर आज सबसे ज्यादा खरीदे गए।

अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग का असर भारतीय शेयर बाजारों पर दिखने लगा है। सोमवार, 9 मार्च को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,862 अंक की गिरावट के साथ 77,056.75 पर जबकि निफ्टी 583 की गिरावट के साथ 23,868.05 पर खुला...पूरी खबर पढ़ें