अब रीवा बनेगा मेट्रोपॉलिटन रीजन! जानिए क्या होगा इसमें खास

रीवा के लिए बड़ी पॉलिसी पर काम चल रहा है, जिसमें कई शहर जुड़ेंगे और फेसिलिटी महानगरों जैसी होंगी… पूरी जानकारी जानिए।

अब रीवा बनेगा मेट्रोपॉलिटन रीजन! जानिए क्या होगा इसमें खास

रीवा, जो कभी विंध्य की राजधानी रहा है और आज एक डिवीजन है, वही शहर अब डेवलपमेंट की एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार रीवा को भी इंदौर और भोपाल की तरह मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में डेवलप करने की पॉलिसी पर काम कर रही है।

इस बारे में प्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला ने रीवा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रीवा, सतना और आसपास के बाकी शहरों को मिलाकर एक बड़ा शहरी क्षेत्र बनाया जाएगा, जिससे पूरे विंध्य का तेजी से डेवलपमेंट हो सके। सरल शब्दों में बोले तो इन सभी शहरों को मिलकर एक महानगर बनाए जाने की तैयारी हो रही है। 

बड़े शहरों जैसी होंगी सुविधाएं 

भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी CM ने कहा कि जिस तरह भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया डेवलप हो रहा है, उसी तर्ज पर रीवा और सतना को जोड़कर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की प्लानिंग है। इससे यहां के लोगों को बेहतर सड़कें, ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, एजुकेशन और रोजगार जैसी फैसिलिटी मिलेंगी।

क्या होता है मेट्रोपॉलिटन एरिया?

मेट्रोपॉलिटन एरिया सिर्फ एक शहर नहीं होता, बल्कि कई शहरों और कस्बों को मिलाकर बनाया गया एक बड़ा शहरी क्षेत्र होता है। इसमें एक मेन सिटी होता है, जो व्यापार, प्रशासन और रोजगार का हब होता है

उसके आसपास के शहर और कस्बे होते हैं, जो आवास और व्यापार के लिए तेजी से विकसित होते हैं, इस तरह का रीजन फाइनेंशियल, सोशल और कल्चर से जुडी एक्टिविटीज का बड़ा सेंटर बन जाता है। मेट्रोपॉलिटन एरिया को आम तौर पर उसी मेन सिटी के नाम से जाना जाता है, जो पूरे इलाके का सेंटर होता है।

विंध्य क्षेत्र को मिलेगा नया रूप

अगर ये पॉलिसी लागू होती है, तो विंध्य का डेवलपमेंट महानगरों की तरह होगा और यहां रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में भी बहुत बदलाव आएगा।