Delhi Blast: आतंकियों को फंडिंग करने वाले 2 गिरफ्तार, कई संदिग्ध रडार पर

दिल्ली स्थित लाल किले के सामने हुए बम ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई मोड में हैं. NIA, दिल्ली क्राइम ब्रांच, यूपी ATS और जम्मू-कश्मीर की कई एजेंसियां एक–दूसरे से जुड़े सुरागों पर काम कर रही हैं.

Delhi Blast: आतंकियों को फंडिंग करने वाले 2 गिरफ्तार, कई संदिग्ध रडार पर
GOOGLE

दिल्ली स्थित लाल किले के सामने हुए बम ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई मोड में हैं. NIA, दिल्ली क्राइम ब्रांच, यूपी ATS और जम्मू-कश्मीर की विभिन्न एजेंसियां एक–दूसरे से जुड़े सुरागों पर समन्वय के साथ काम कर रही हैं. मस्जिदों, किरायेदारों के ठिकानों, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं, खाद–बीज की दुकानों और वाहन डीलरों पर रविवार को भी गहन जांच चलती रही.

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के संपर्क में आए 200 लोग रडार पर

फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े और संदिग्ध डॉक्टर डॉ. उमर, डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन के संपर्क में आए करीब 200 लोग जांच दायरे में हैं. इसी क्रम में नूंह के हयात कॉलोनी से रविवार सुबह दो युवकों को हिरासत में लिया गया. इनकी पहचान रिजवान और शोएब के रूप में हुई है. बताया जाता है कि शोएब यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रीशियन था. दोनों पर आतंकी नेटवर्क को फंडिंग करने के आरोप लगाए गए हैं. जांच में नूंह के दो स्थानीय नेताओं के नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है.

कश्मीर में CIK की देर रात छापेमारी

अनंतनाग की CIK टीम ने नौगाम ब्लास्ट केस से संबंधित जांच में मलकनाग स्थित एक घर पर देर रात दबिश दी. यह घर डॉ. खालिद अजीज टाक का बताया जा रहा है. छापेमारी के दौरान यहां महिला डॉक्टर प्रियंका शर्मा मिलीं, जो मूल रूप से रोहतक की रहने वाली हैं और अक्टूबर 2023 से इस घर में किराए पर रह रही हैं. प्रियंका शर्मा MBBS हैं और वर्तमान में GMC अनंतनाग में जनरल मेडिसिन के फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं. उनकी मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद रोहतक CID ने उनके घर पर भी जांच की, लेकिन घर पर ताला मिला.

UP ATS और दिल्ली क्राइम ब्रांच अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची

दिल्ली ब्लास्ट के संदिग्ध एक आरोपी को रविवार दोपहर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम अल-फलाह यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची। टीम की अगुवाई एक IPS अधिकारी कर रहे हैं.  साथ ही, नूंह में वह मकान जहां आतंकी डॉ. उमर किराए पर रहता था, उसे बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा घेरे में लिया गया है.