नियाज खान ने ईरान–इजराइल तनाव के बीच अरब देशों पर साधा निशाना
मध्यप्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान ने X पर ईरान–इजराइल तनाव के बीच अरब देशों पर तीखी टिप्पणी की है।
भोपाल। MP के पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। ईरान–इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ( X) पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अरब देशों की भूमिका पर तीखी टिप्पणी की।

नियाज खान ने अपनी X पोस्ट में लिखा
अरब सुन्नी मुस्लिम देश अमेरिका की गोद में बैठे नींद का आनंद ले रहे थे। इसलिए ईरान उन दुष्ट देशों पर बमबारी कर रहा है। जब अमेरिका ने गाजावासियों को मारने में इजराइल की मदद की तो कतर अमेरिका को हवाई जहाज उपहार में दे रहा था। मेरे विचार से अरबियों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है.
बयान से बढ़ी सियासी हलचल
नियाज खान का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान और इजराइल के बीच तनाव वैश्विक चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे विवादित और भड़काऊ बता रहे हैं।
sanjay patidar 
