Cannes 2026: तलाक के 4 दिन बाद कांस पहुंचीं मौनी रॉय, ब्लैक लुक में ढाया कहर
कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में शामिल हुईं मौनी रॉय का पहला एलिगेंट ब्लैक ड्रेस लुक सामने आया है, जहां वह अपनी आगामी मंटो-आधारित सटायर 'बॉम्बे स्टोरीज' को प्रमोट करने पहुंची हैं। खास बात यह है कि पति सूरज नांबियार से तलाक के ठीक चार दिन बाद मौनी ने रेड कार्पेट पर यह शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है।
कांस फिल्म फेस्टिवल से मौनी रॉय का पहला लुक सामने आ गया है। पति सूरज नांबियार से तलाक के चार दिन बाद मौनी रॉय कांस फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं। अपने लुक की फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा 'कांस और अफरातफरी, बोंजूर'।
कांस 2026 में वो ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं, जिसमें सफेद हॉल्टर नेक कॉलर बना था। इसके साथ उन्होंने कंधों पर ओवरसाइज्ड ब्लैक ट्रेंच कोट कैरी किया था। मौनी रॉय अपने नए प्रोजेक्ट 'बॉम्बे स्टोरीज' के प्रमोशन को लेकर पहुंची हैं।

बता दें कि 'बॉम्बे स्टोरीज' लेखक सआदत हसन मंटो के काम पर आधारित एक सटायर है। बता दें कि इससे पहले भी साल 2023 और 2025 में वो कांस के रेड कार्पेट पर हिस्सा ले चुकी हैं।



View this post on Instagram

