Mardaani 3: फिल्म रिलीज से पहले भावुक हुई रानी मुखर्जी

'मर्दानी 3' 30 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है, जिसमें रानी मुखर्जी निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आएंगी।

Mardaani 3: फिल्म रिलीज से पहले भावुक हुई रानी मुखर्जी
GOOGLE

'मर्दानी 3' 30 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' रानी मुखर्जी की मोस्ट वॉच्ड मूवीज़ में से एक हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस मर्दानी लुक में लोगों को एंटरटेन करने आ रही हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होने को आती है, तब वो अक्सर अपने पिता को बहुत याद करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि उनके पिता 'मर्दानी 3' नहीं देख पाएंगे।

30 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'मर्दानी 3' को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म का ट्रेलर 12 जनवरी 2026 को लॉन्च हुआ था, जिसे लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आएंगी। इस बार एक्ट्रेस राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के साथ लापता लड़कियों से जुड़े एक गहरे रैकेट की जांच करती नजर आएंगी।

पूरी फिल्म ह्यूमन ट्रैफिकिंग से रिलेटेड है, जिसमें देश भर से लापता हुई लड़कियों का पता लगाया जाएगा। फिल्म बाकी की 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' की तरह ही एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होगी।