Dark Circles से 1 हफ्ते में पाएं छुटकारा, आजमाएं ये आसान टिप्स

सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन कई घरेलू नुस्खे और रेमेडीज भी देख चुके हो, लेकिन डार्क सर्कल्स से छुटकारा नहीं मिल रहा तो आज का ये आर्टिकल आपको 1 हफ्ते के अंदर रिजल्ट दे देगा।

Dark Circles से 1 हफ्ते में पाएं छुटकारा, आजमाएं ये आसान टिप्स
GOOGLE

थकान और स्ट्रेस भरी जिंदगी में डार्क सर्कल्स होना काफी आम बात हो गई है। टीनएजर्स से लेकर लगभग सभी यूथ्स डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं। आंखों के नीचे के काले घेरे न सिर्फ आपका चेहरा थका हुआ दिखाते हैं बल्कि ये आपकी नेचुरल ब्यूटी को भी खराब कर देते हैं। अगर आपको चश्मा चढ़ा है तब भी आप डार्क सर्कल्स से निजात पा सकते हैं सिर्फ कुछ टिप्स अपनाकर। तो चलिए जानते हैं कुछ इज़ी और क्विक टिप्स फॉर डार्क सर्कल्स।

आलू का रस

आलू में नेचुरल ब्लीचिंग (रंग हल्का करने वाले) गुण होते हैं। इसमें विटामिन C, B6 और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी स्किन के सेल्स को ठीक करने और आपके टोन को फेयर करने में मददगार होते हैं। अगर आप आलू का रस अपने आंखों के नीचे लगाएंगे तो जल्द ही आपके काले घेरे हटना शुरू हो जाएंगे। साथ ही आप आलू के रस और शहद को मिला कर भी मसाज कर सकते हैं। और आलू के साथ कॉफी का स्क्रब भी आपके डार्क सर्कल्स को हटाने में मदद करेगा।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में भी नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो आपके डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल को या तो आप सीधे अपने आंखों के नीचे मसाज कर सकते हैं या फिर इसमें आलू का रस मिला कर अपने आँखों के नीचे लगा कर सो जाएं। इससे 1 हफ्ते के अंदर आपके डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे। ये आपकी स्किन को हाइड्रेट करेगा और मॉइस्चर भी देगा, जिससे डार्क सर्कल्स से राहत मिलेगी।

कॉफी और हल्दी

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए कॉफी, हल्दी, शहद, और कच्चे दूध या एलोवेरा जेल का मास्क आपके डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करेगा। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, साथ ही कॉफी का कैफीन आपके आंखों के नीचे की स्किन को चमकदार बनाता है। साथ ही हनी और दूध आंखों को नमी देंगे, जिससे डार्क सर्कल्स 1 हफ्ते के अंदर ही गायब हो जाएंगे।

इस तरह इन घरेलू नुस्खों से आप जल्द ही अपने डार्क सर्कल्स से डील कर सकते हैं और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

क्या सफेद बाल तोड़ने से बढ़ते हैं? जानिए सच्चाई और उपाय

मिलावट वाली जिंदगी जहां खाने से लेकर पानी तक सब में मिलावट है, ऐसे में अपनी हेल्थ और बालों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। साथ ही बदलती लाइफस्टाइल और हेयर केयर न करना आपके बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। अक्सर देखा जाता है कि अगर एक बाल सफेद निकल आए तो लोग उसे तोड़ने लगते हैं। कई लोग ऐसा करने से बचते भी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने से और सफेद बाल उगने लगेंगे, लेकिन ये सिर्फ एक मिथक है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ये स्टेटमेंट ही गलत है कि सफेद बालों को तोड़ने से बाकी बाल भी सफेद हो जाएंगे। तो इस बात से आप भी चिल हो जाइए। रही बात सफेद बालों को रोकने की, तो यहां कुछ उपाय हैं जिनकी मदद से आप सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं...पूरी खबर पढ़ें 

नोट- यह जानकारी केवल आलेखों पर आधारित है। ऊपर बताए गए किसी भी तरीके को अपनाने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट से परामर्श जरूर लें।