भोपाल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर शोक सभा, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारे लगाए गए

अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद भोपाल के करौंद स्थित शिया मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

भोपाल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर शोक सभा, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारे लगाए गए

भोपाल: अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद भोपाल के करौंद स्थित शिया मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के लगे नारे

जिसमें शामिल लोगों ने अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। इमामों ने खामेनेई को जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाला निडर नेता बताया। वक्ताओं ने कहा कि शहादत से किसी विचारधारा को खत्म नहीं किया जा सकता।

खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे

मस्जिद परिसर अल्लाह हू अकबर और या हुसैन के नारों से गूंज उठा। इसी तरह की शोक सभाएं लखनऊ और कश्मीर में भी आयोजित की गईं। खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे और उन्होंने रुहोल्लाह खुमैनी के बाद देश की कमान संभाली थी। उनके समर्थक उन्हें इस्लामी इंकलाब का रक्षक और आलोचकों के अनुसार सख्त शासक मानते रहे हैं।