इंदौर में UPI चार्ज पर फिलहाल राहत : दिवाली तक शुल्क नहीं लगने की खबर से व्यापारियों में खुशी
Indore News : व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। पूर्व में इसी शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने देश में पहली बार नो UPI डे मनाकर अपना विरोध दर्ज कराया था।
Indore News : मध्य प्रदेश। इंदौर में UPI पेमेंट पर MDR चार्ज को लेकर विरोध कर रहे व्यापारियों को फिलहाल राहत मिलने की खबर है। 15 अक्टूबर से शुल्क लागू होने की चर्चा के बीच दिवाली तक चार्ज नहीं लगने की जानकारी सामने आई है। इससे शहर के कपड़ा व्यापारियों में खुशी का माहौल है।
व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। पूर्व में इसी शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने देश में पहली बार नो UPI डे मनाकर अपना विरोध दर्ज कराया था।

दरअसल, इंदौर में UPI पेमेंट पर प्रस्तावित MDR चार्ज को लेकर व्यापारियों की चिंता फिलहाल कम होती नजर आ रही है। दिवाली तक डिजिटल भुगतान पर शुल्क नहीं लगने की खबर के बाद कपड़ा व्यापारियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
गौरतलब है कि पूरे देश में सबसे पहले 23 सितंबर को इंदौर में व्यापारियों ने नो UPI डे मनाया था। इस दौरान दुकानों पर लगे QR कोड और साउंड बॉक्स को काले कपड़ों से ढककर विरोध जताया गया था। व्यापारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि UPI पेमेंट पर अतिरिक्त शुल्क लागू किया गया, तो वे डिजिटल भुगतान लेना बंद कर सकते हैं।

व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस दौरान डिजिटल भुगतान का काफी इस्तेमाल होता है। ऐसे में फिलहाल मिली राहत से उन्हें बड़ी राहत महसूस हो रही है। हालांकि, दिवाली के बाद MDR चार्ज को लेकर क्या फैसला होता है, इस पर व्यापारियों की नजर बनी हुई है।

