देवास में जहरीली शराब से मृत लोगों के परिजनों से मिले उमंग सिंघार: ₹25 लाख मुआवजे की मांग

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने देवास के ग्राम चंदाना में जहरीली शराब से मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस ने ₹50 हजार की सहायता दी और ₹25 लाख मुआवजे की मांग की।

देवास में जहरीली शराब से मृत लोगों के परिजनों से मिले उमंग सिंघार: ₹25 लाख मुआवजे की मांग

देवास। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने देवास जिले के ग्राम चंदाना पहुंचकर जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 ₹25 लाख की आर्थिक सहायता की मांग 

कांग्रेस विधायक दल की ओर से मृतकों के प्रत्येक परिवार को ₹50 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग 

उन्होंने इस गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि दुख की इस घड़ी में पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रयास करती रहेगी।