IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो मुकाबला; गुजरात-कोलकाता की जीत की हैट्रिक, पंजाब टॉप पर कायम
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े में होने वाला मैच प्लेऑफ रेस के लिए बेहद अहम है। कल गुजरात और कोलकाता ने जीत की हैट्रिक लगाई, जबकि पंजाब टॉप पर बरकरार है। गुजरात ने पंजाब को 4 विकेट से हराया, वहीं कोलकाता ने हैदराबाद को मात दी।
IPL में सोमवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी।
मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो मैच
मुंबई इंडियंस के लिए आज का मुकाबला बेहद जरुरी है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। मुंबई ने अब तक 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं और 7 मुकाबलों में हार का सामना किया है। ऐसे में अगर टीम बाकी बचे 4 मैच भी जीत लेती है, तो वह 12 अंकों तक ही पहुंच पाएगी, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी नहीं माने जा रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
कल खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर और लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 165 रन बनाए। वहीं, कोलकाता ने 18.2 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच के बाद कोलकाता 9 मैचों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है, जबकि हैदराबाद 10 मैचों में 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया
रविवार के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से मात देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं पंजाब को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा ,लेकिन इसके बावजूद टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 164 रनों का लक्ष्य 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में पर सबसे नीचे
लखनऊ सुपर जायंट्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पर सबसे नीचे है। टीम ने 8 मैचों में सिर्फ 4 अंक हासिल किए हैं। लखनऊ ने मुंबई से एक मुकाबला कम खेला है, इसलिए अभी भी उसके लिए प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। अगर टीम आज का मैच हार जाती है, तो प्लेऑफ में पहुंचने बहुत मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में लखनऊ को न सिर्फ अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे, बल्कि उसे दूसरी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।


