T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल टीम से बाहर, ईशान की वापसी

भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। अक्षय पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को टीम से बाहर करते हुए संजू सैमसन टीम का हिस्सा बनाया है।

T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल टीम से बाहर, ईशान की वापसी

मुंबई: भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। 15 सदस्यीय टीम में अक्षय पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को टीम से बाहर करते हुए संजू सैमसन को टीम का हिस्सा बनाया है। इसके अलावा ईशान सिंह और रिंकू सिंह को भी मौका दिया गया है। मुबंई स्थित BCCI हेड ऑफिस में सचिव देवजीत सैकिया और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में टीम का ऐलान किया।

सूर्य कुमार यादव कप्तान, अक्षय पटेल उप-कप्तान

टी- 20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में सूर्य कुमार यादव कप्तान और अक्षर पटेल उप-कप्तान होंगे। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन को टीम में वापस बुलाया है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों को टीम में शामिल किया गया है। 

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

BCCI ने यह भी घोषणा की है कि यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 से 31 जनवरी तक होने वाली पांच मैचों की टी-20 टूर्नामेंट में खेलेगी। BCCI मुख्यालय में चयन समिति की बैठक के बाद टीमों को अंतिम रूप दिया गया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीमों की घोषणा की।

एक समय टी- 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के उप-कप्तान रहे शुभमन गिल ने धीरे-धीरे टीम प्रबंधन का भरोसा खो दिया। इस साल गिल के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई है, उन्होंने 15 मैचों में मात्र 291 रन बनाए हैं, जिनका औसत 24.25 और स्ट्राइक रेट 137.26 रहा है, और एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। पैर में चोट के कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम दो टी- 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी नहीं खेल पाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी सीरीज काफी मुश्किल रही, जिसमें उन्होंने तीन मैचों में मात्र 32 रन बनाए, जिनका औसत 10.66 और स्ट्राइक रेट 103.22 रहा।