भोपाल में पत्रकारों का पुलिस बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन, सीएम हाउस का किया घेराव

राजधानी भोपाल में पत्रकारों ने पुलिस बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री निवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे पत्रकारों ने पुलिस की कथित बर्बरता के खिलाफ नारे लगाए और इसे लोकतंत्र तथा प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया।

प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों का कहना था कि आष्टा में पत्रकार प्रमोद शर्मा और कैमरामैन रजत दुबे अपनी पेशेवर जिम्मेदारी निभा रहे थे, तभी पुलिस ने उन पर लाठियों से हमला किया। पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोप लगाया कि यह हमला केवल दो लोगों पर नहीं, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सीधा प्रहार है।

सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा। हाथों में तख्तियां लेकर पत्रकारों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठनों का कहना था कि यदि ड्यूटी के दौरान पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं, तो यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।