सुहाना खान की जमीन डील पर विवाद! बिना अनुमति खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इस समय अपनी पहली फिल्म के साथ-साथ अलीबाग में की गई करोड़ों की जमीन डील को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अलीबाग के थाल गांव में करीब 12.91 करोड़ की जमीन बिना सरकारी अनुमति के खरीद ली थी। ये जमीन किसानों को खेती के लिए दी गई थी, जिसे बिना परमिशन खरीदना गैरकानूनी है।
शाहरुख खान इन दिनों जहां अपनी फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं, वहीं अपने बच्चों के करियर को भी लेकर काफी एक्टिव हैं। बेटा आर्यन खान जल्द डायरेक्शन में डेब्यू करेगा, तो बेटी सुहाना खान भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘King’ से बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री की तैयारी कर रही हैं।
लेकिन इन सबके बीच सुहाना खान एक नई मुसीबत में फंसती दिख रही हैं। मामला है उनकी अलीबाग में जमीन खरीदने की डील, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।
View this post on Instagram
क्या है पूरा मामला?
कुछ समय पहले खबर आई थी कि सुहाना खान ने अलीबाग के थाल गांव में करीब 12.91 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है। यह जमीन उन्होंने तीन बहनों - अंजलि, रेखा और प्रिया - से खरीदी, जिन्हें यह जमीन विरासत में मिली थी। डील के समय सुहाना ने करीब 77.46 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी दी थी।
यह भी पढ़ें- ‘जी ले जरा’ की कास्ट पर फरहान ने दिया बड़ा अपडेट! प्रियंका, कैटरीना पर..
#Throwback to #ShahRukhKhan’s airport spotting with daughter #SuhanaKhan. pic.twitter.com/4FR8KiMGk7
— Filmfare (@filmfare) July 13, 2020
लेकिन अब सामने आया है कि यह जमीन दरअसल सरकार ने किसानों को खेती के लिए दी थी, और ऐसे मामलों में बिना सरकारी अनुमति के ये जमीन किसी गैर-किसान को नहीं बेची जा सकती। यानी कि सुहाना ने बिना परमिशन के जमीन खरीद ली, जो अब नियमों के खिलाफ मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें- दोबारा प्यार को लेकर तैयार धनश्री, चहल के रिश्ते और रणबीर से जुड़ा खुलासा!
जांच में सामने आया ये सच
रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन की रजिस्ट्री के समय जो डॉक्यूमेंट्स तैयार हुए, उनमें सुहाना खान को किसान बताया गया, ताकि डील पूरी की जा सके। जमीन जिस नाम पर रजिस्टर्ड हुई है, वह है – Deja Vu Farm Pvt. Ltd., जिसमें कंपनी की डायरेक्टर हैं गौरी खान की मां और भाभी।

अब इस डील की जांच की जा रही है, और अलीबाग के तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर संदेश ने इसकी निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
सुहाना का दूसरा इन्वेस्टमेंट भी हुआ था सुर्खियों में
अलीबाग में यह सुहाना की पहली प्रॉपर्टी नहीं है। इसके बाद उन्होंने बीच फ्रंट पर एक और प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Saba Rasool 
