Opening Bell: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम
19 मार्च को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला, जहां सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और लगभग सभी शेयर लाल निशान में रहे।मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और महंगाई के खतरे के चलते बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है।
19 मार्च को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,953 अंक की भारी गिरावट के साथ 74,750.92 पर, जबकि निफ्टी 525 अंकों की गिरावट के साथ 23,250 पर खुला।
आज निफ्टी के 50 में से 49 शेयर गिरावट (Loss) के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जबकि सेंसेक्स के सभी 30 के 30 शेयर नुकसान में चल रहे हैं।
Sensex value at 19 Mar, 2026 05:30 AM: 74,995.15
— Sensex India (@bse_sensex) March 19, 2026
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच महंगाई बढ़ने का खतरा है, जिसकी वजह से लगातार बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।


