Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

16 जनवरी को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी तेजी देखने को मिली। IT और बैंकिंग शेयरों में मजबूती रही और कई बड़े शेयर प्रॉफिट में बंद हुए।

Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
google

16 जनवरी, शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 187 अंक की तेजी के साथ 83,570 पर और निफ्टी 28 अंक की बढ़त के साथ 25,694 पर बंद हुआ।

काफी दिनों बाद आज बाजार में तेजी देखने को मिली। आज सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही, वहीं निफ्टी के भी 50 में से 21 शेयर प्रॉफिट में बंद हुए।

IT और बैंकिंग में भी तेजी देखने को मिली। Infosys, Tech Mahindra, Shriram Finance, Wipro और Tata Consumer Products आज के टॉप शेयर रहे।

Share Market Update: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

16 जनवरी, शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 200 अंक बढ़कर 83,600 पर, जबकि निफ्टी 50 अंक की तेजी के साथ 25,700 पर कारोबार कर रहा है।आज सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी है, वहीं निफ्टी के भी 50 में से 23 शेयरों में तेजी है। Cipla, Eternal, HDFC Life, Sun Pharma और Bharti Airtel के शेयर गिरावट में हैं..पूरी खबर पढ़ें