सेंसेक्स में 600 अंक की तेजी 77 500 पर कर रहा कारोबार
सेंसेक्स में 600 अंक की तेजी 77,500 पर कर रहा कारोबार, निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा ऑटो और IT शेयर्स में खरीदारी
शेयर बाजार 29 अप्रैल को बढ़त के साथ शुरू हुआ। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की तेजी है, ये 24,200 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है।
एशियाई बाजार में गिरावट
इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6627 -17 -0.27%
निक्केई (जापान) 59917 -620 -1.02%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26031 351 1.12%
28 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही
इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 49142 -26 -0.05%
नैस्डैक 24664 -223 -0.90%
S&P 500 7139 -35 -0.49%
कच्चा तेल 110 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।
इससे पहले 28 अप्रैल को बाजार में रही थी तेजी
28 अप्रैल को सेंसेक्स 417 अंक (0.54%) की गिरावट के साथ 76,887 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 97 अंकों (0.40%) की गिरावट रही, ये 23,996 पर बंद हुआ था।

