कोलकाता में मोदी की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प, मंत्री शशि पंजा ने लगाया हमला होने का आरोप

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.

कोलकाता में मोदी की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प, मंत्री शशि पंजा ने लगाया हमला होने का आरोप

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. गिरीश पार्क इलाके में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की गई. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा और हालात काबू में किए.

राज्य की उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री शशि पंजा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान उन पर ईंट फेंकी गई. उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा गुंडा नहीं, हत्यारी है. बताया जा रहा है कि गिरीश पार्क इलाके में ही मंत्री शशि पंजा का घर भी स्थित है.

घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें TMC के कई घायल कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में पुलिस सुरक्षा के बीच शशि पंजा अपने घर की सीढ़ियों से उतरती नजर आ रही हैं. 

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में करीब ₹18,680 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि भी मंच पर मौजूद रहे.