मां के लिव इन पार्टनर ने दिखायी दरिंदगी, नाबालिग बहनों को किया प्रेग्नेंट

गुजरात के नवसारी में मां के लिव-इन पार्टनर ने दो नाबालिग सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किया, जिससे दोनों गर्भवती हो गईं। 12 वर्षीय बच्ची के पेट दर्द के बाद हुए मेडिकल टेस्ट से इस घिनौने अपराध का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

मां के लिव इन पार्टनर ने दिखायी दरिंदगी, नाबालिग बहनों को किया प्रेग्नेंट
google

गुजरात पुलिस ने नवसारी जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने दो सगी नाबालिग बहनों के साथ रेप किया है। उनकी मां उस  व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। आरोपी दोनों बहनों को जंगल लेके जाता था लकड़ी लाने के बहाने से और उन दोनों के साथ दुष्कर्म करता था।  यह मामला तब सामने आया जब दोनों बहने प्रेग्नेंट हो गई।

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में खुलासा, दोनों बहनें गर्भवती

निजी मीडिया संस्थान की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा मामला गुजरात के नवसारी जिले में चिखली तालुका के एक गांव का है। यहां अचानक एक 12 साल की लड़की के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखके डॉक्टर दंग रह गए, क्योंकि उस रिपोर्ट में पता चला कि लड़की 5 महीने से प्रेग्नेंट है। छोटी बहन के हालत को देखते हुए बड़ी बहन ने सारी सचाई बता दी और जब बड़ी बहन की भी मेडिकल जांच कराई गई तो यह पता चला कि वह भी 2 महीने से प्रेग्नेंट है। इसके बाद ये मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।

 मां की पहली शादी से चार बच्चे हुए थे

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल ने दोनों बहनों के साथ रेप किया। जिसके वजह से दोनों बहने गर्भवती हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां की पहली शादी से चार बच्चे हुए थे, बाद में उनका तलाक हो गया। उसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर अनिल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इसी  दौरान अनिल दोनों बहनों को बहाने से जंगल लेके जाता था और उनका रेप करता था।  दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।