PM मोदी बोले- पेपर लीक केस के लिए बनाएंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, दोषियों को नहीं बख्शेंगे

Delhi में प्रदर्शन उग्र, Jantar Mantar पर छात्रों और पुलिस में झड़प, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, CJP समर्थकों ने की पत्थरबाजी, ACP घायल, 16 Metro Station बंद

PM मोदी बोले- पेपर लीक केस के लिए बनाएंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, दोषियों को नहीं बख्शेंगे

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक केस पर कहा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होगा और दोषियों बख्शा नहीं जाएगा। पीएम ने 23 जुलाई गुरुवार को X पर पोस्ट कर लिखा कि पेपर लीक के मामलों दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। उन्होंने लिखा- देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी NEET पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। 21 जुलाई को नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। 

Jantar Mantar पर छात्रों और पुलिस में झड़प

वहीं, राजधानी के Jantar Mantar इलाके में बुधवार रात 8:30 बजे के करीब छात्रों और पुलिस के बीच उस समय तनाव बढ़ गया, जब प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, Connaught Place के Tolstoy Marg के पास कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला कर दिया। इस दौरान ACP Vivek Bhagat घायल हो गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब 15 मिनट तक चली झड़प के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया।

पुलिस पर पथराव, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो

घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में लाठियां दिखाई दे रही हैं और वे पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों ने अचानक हमला किया, जिसके बाद बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। इससे पहले दिन में Punjabi Bagh के ACP Jai Prakash भी प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि पथराव के दौरान एक पत्थर सीधे उनके माथे पर लगा।

16 Metro Station अगले आदेश तक बंद

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गुरुवार सुबह Delhi Metro के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और प्रभावित इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

20 जून से जारी है CJP का प्रदर्शन

Cockroach Janata Party (CJP) के समर्थक 20 जून से Jantar Mantar पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जब प्रदर्शनकारी संसद परिसर के करीब पहुंच गए थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

Mumbai में 13 FIR, आंदोलन जारी रखने का दावा

इधर Mumbai Police ने 18 से 22 जुलाई के बीच अवैध रूप से एकत्र होने के आरोप में 13 एफआईआर दर्ज की हैं और करीब 400 लोगों को नामजद किया है। ये प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

वहीं, CJP के संस्थापक Abhijeet Deepke ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा और जब तक Dharmendra Pradhan इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल भी जारी है।