मऊगंज के नवागत कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने संभाला कार्यभार

मऊगंज जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत 16 अक्टूबर को नवागत कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने पदभार ग्रहण किया।

मऊगंज के नवागत कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने संभाला कार्यभार

राजेंद्र पयासी @ मऊगंज

मऊगंज जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत 16 अक्टूबर को नवागत कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने पदभार ग्रहण किया। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी ओगरे के आगमन पर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीके पांडेय, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता एवं एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।