CM Meets Injured Patients : सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे भोपाल एम्स, ग्वालियर- बैतूल एक्सीडेंट के घायलों से की मुलाकात

CM Meets Injured Patients : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सकों से मरीजों के स्वास्थ्य और उनके समुचित उपचार के बारे में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों के परिजनों से भी बात की।

CM Meets Injured Patients : सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे भोपाल एम्स, ग्वालियर- बैतूल एक्सीडेंट के घायलों से की मुलाकात

CM Meets Injured Patients : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल स्थित एम्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राजस्थान के कोटा में हुई सड़क दुर्घटना में घायल बैतूल जिले के नागरिकों से भेंट की। मुलताई क्षेत्र के पांच गांवों के 14 लोगों का उपचार एम्स में चल रहा है। सीएम ने चिकित्सकों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। समुचित उपचार के निर्देश दिए।

दो मरीज कल डिस्चार्ज, आज दो और स्वस्थ होंगे

जानकारी के मुताबिक, इनमें से दो नागरिकों को कल डिस्चार्ज दिया जा चुका है। आज भी दो नागरिकों को स्वस्थ स्थिति में डिस्चार्ज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से अन्य घायलों की हालत का जायजा लिया। बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से विस्तार से पूछा कि मरीजों का उपचार कैसे चल रहा है। स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति क्या है। सीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। हर संभव प्रयास किए जाएं ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

परिजनों को दिया सहायता का आश्वासन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों से भी बातचीत की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि सरकार उनके साथ है। हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। परिजनों की कोई भी समस्या हो तो उसे तुरंत हल करने के निर्देश दिए गए। सीएम के इस दौरे से घायल मरीजों और उनके परिवारों में राहत का माहौल बना।

दुर्घटना पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता

बैतूल और ग्वालियर की दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के प्रति मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि इलाज में कोई कमी न रहे। मरीजों को जरूरी दवाएं और सुविधाएं समय पर मिलें। इस भेंट के दौरान सीएम ने व्यक्तिगत रूप से मरीजों का हालचाल लिया। उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। सरकार दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है।