Indore MD Drugs Seized : हिंदू नाम रखकर गरबा में MD ड्रग्स सप्लाई करने वाले ससुर-दामाद अरेस्ट, 25.40 लाख का माल जब्त

Indore MD Drugs Seized : पुलिस के मुताबिक, सर्विस रोड पर बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल से जा रहे दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 254 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख 40 हजार रुपये है। 

Indore MD Drugs Seized : हिंदू नाम रखकर गरबा में MD ड्रग्स सप्लाई करने वाले ससुर-दामाद अरेस्ट, 25.40 लाख का माल जब्त

Indore News : मध्य प्रदेश। इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 254 ग्राम एमडी ड्रग्स और बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिश्ते में दामाद और ससुर हैं और MD ड्रग्स की सप्लाई में शामिल थे। 

जब्त माल की कुल अनुमानित कीमत 26 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, समीर खान कथित तौर पर हिंदू नाम का इस्तेमाल कर गरबा आयोजनों में पहुंचता था और वहां MD ड्रग्स सप्लाई करता था। 

दरअसल, क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई इंदौर के सुपर कॉरिडोर की है। पुलिस के मुताबिक, सर्विस रोड पर बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल से जा रहे दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 254 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख 40 हजार रुपये है। 

वहीं, मोटरसाइकिल की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी निवासी 28 वर्षीय समीर खान और सीतामऊ निवासी 58 वर्षीय जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार, समीर के खिलाफ पहले भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो चुकी है, जबकि जाकिर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।