जसप्रीत बुमराह का धमाका: पहली गेंद पर विकेट, मुंबई ने गुजरात को 99 रन से हराया
जसप्रीत बुमराह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहली ही गेंद पर विकेट लेकर शानदार वापसी की. मुंबई इंडियंस ने 99 रन से जीत दर्ज की.
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में बुमराह ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए पहली ही गेंद पर विकेट झटका. पिछले पांच मैचों से विकेट के लिए तरस रहे इस स्टार पेसर ने अपने अंदाज में जोरदार कमबैक किया. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 199 रन बनाए। टीम की ओर से तिलक वर्मा ने शानदार 101 रन की पारी खेली, जिसके दम पर टीम मजबूत स्कोर तक पहुंची.

पावरप्ले में ही ढह गई गुजरात
बुमराह के शुरुआती झटके का असर पूरी टीम पर साफ दिखा. गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में ही साई सुदर्शन, जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल (Shubhman Gill) के विकेट गंवा दिए. यह पहली बार था जब टीम ने पावरप्ले में ही अपने तीन बड़े बल्लेबाज खो दिए. बाकी टीम इसी दबाव में खेली. वॉशिंगटन सुंदर ने पारी को बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. GT की पूरी टीम 15.5 ओवर में 100 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. और 99 रनों से मैच हार गई.

मुंबई के लिए अश्वनी कुमार ने 24 रन देकर चार विकेट लिए. अल्लाह गजनफर ने 17 रन देकर दो, और मिचेल सेंटनर ने भी दो विकेट अपने नाम किए. इन सभी की गेंदबाजी के सामने GT की टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई. टाइटंस की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए. उनके अलावा शाहरुख खान (17), कप्तान शुभमन गिल (14) और कागिसो रबाडा (12) ही डबल डिजिटल के स्कोर तक पहुंच पाए.मैच में 101 रनों की शानदार पारी के लिए तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ दी मैच अवॉड दिया गया.
shivendra 
