इंदौर नगर निगम ने एमआर-4 रोड पर दो फैक्ट्रियों पर चलाया बुलडोजर
इंदौर नगर निगम ने एमआर-4 सड़क निर्माण में बाधा बन रही दो फैक्ट्रियों पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस बल और निगम अमले की मौजूदगी में दोनों अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
इंदौर नगर निगम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए पोलोग्राउंड क्षेत्र में बुलडोजर चलाया। एमआर-4 सड़क निर्माण में बाधा बन रही दो फैक्ट्रियों को भारी पुलिस बल और निगम अमले की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इन फैक्ट्रियों के संचालकों को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़क निर्माण कार्य में रुकावट को देखते हुए निगम ने यह सख्त कदम उठाया।


