भोपाल पटाखा दुकान में लगी आग लगातार होते रहे धमाके

पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें

भोपाल पटाखा दुकान में लगी आग लगातार होते रहे धमाके

भोपाल: बैरागढ़ रोड 12 जून की सुबह पटाखों के धमाकों से दहल उठा। यहां एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। पटाखों की वजह से बार-बार धमाके होते रहे और आग की लपटें करीब 70 फीट ऊपर तक उठीं। पटाखा दुकान हलालपुरा में मुख्य सड़क किनारे ही है। दिन में यहां खासा ट्रैफिक रहता है। वहीं, आसपास गाड़ियां भी खड़ी रहती है। गनीमत रही कि आग रात में लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

3 घंटे बाद काबू में आ पाई आग

जानकारी के अनुसार, बैरागढ़ रोड स्थित सुंदर वन गार्डन के ठीक सामने सोनी पटाखा दुकान में तड़के करीब साढ़े 3 बजे आग लगी। सूचना मिलने पर फतेहगढ़, बैरागढ़, गांधीनगर समेत कई फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने लगी। फायर फाइटर शाहनाबाज अहमद ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। करीब तीन घंटे में आग काबू आ सकी। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पटाखा मार्केट से कुछ दूर है यह दुकान

जानकारी के अनुसार, हलालपुरा में ही बड़ा पटाखा मार्केट है। जिस दुकान में आग लगी, वह कुछ ही दूर है। इसके पास पेट्रोल पंप भी है। दुकान में लाखों का कई किलो पटाखा भरा था, जो पूरी तरह से जल गया।

एक तरफ की सड़क बंद कराई

जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और एक तरफ की सड़क से ट्रैफिक बंद कराया। दुकान सड़क से सटकर होने की वजह से पटाखें उड़कर यहां पर आ रहे थे। बिजली कंपनी ने इलाके की लाइट बंद की। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सुबह 7 बजे तक आग काबू में आ पाई।