Datia उपचुनाव हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, जिला कार्यकारिणी समेत सभी इकाइयां भंग
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, भाजपा जिला कार्यकारिणी भंग, मंडल-मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प सदस्य सहित पूरे जिला संगठन को हटाया, जांच समिति की रिपोर्ट पर कार्रवाई
Datia उपचुनाव में हार के बाद BJP ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी ने Datia जिला कार्यकारिणी के साथ सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों की इकाइयों को भंग कर दिया है। यह कार्रवाई उपचुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए बनाई गई विशेष समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि अब जिले में संगठन का नए सिरे से गठन किया जाएगा।

समीक्षा रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला
प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal ने समीक्षा समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद यह निर्णय लिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, चुनाव के दौरान सामने आए सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल पत्रों की भी जांच होगी। इन पोस्ट और पत्रों को साझा करने वाले लोगों की सूची तैयार की जाएगी और उनके राजनीतिक संबंधों की भी जांच की जाएगी। संगठन का मानना है कि चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों की भी समीक्षा जरूरी है।
CM House में बैठक में 25 नेता शामिल
उपचुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए मंगलवार को CM House में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav, चुनाव प्रभारी Bharat Singh Kushwah, सह प्रभारी Rahul Kothari, BJP प्रत्याशी Ashutosh Tiwari, प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal, कार्यालय मंत्री Shyam Mahajan, डिप्टी सीएम Jagdish Devda सहित करीब 25 वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को मजबूत करने के लिए आगे की रणनीति बनाई गई।
टिकट बदलने के बाद बढ़ा था विरोध
BJP ने Datia उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री Dr.Narottam Mishra की जगह Ashutosh Tiwari को उम्मीदवार बनाया था। टिकट बदलने के फैसले के बाद कई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। कुछ कार्यकर्ताओं पर पुलिस मामले भी दर्ज हुए थे। बाद में Dr.Narottam Mishra ने खुद सामने आकर अपने समर्थकों से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन की अपील की थी। टिकट कटने के बाद तत्कालीन जिला अध्यक्ष Raghuveer Sharan Kushwah समेत कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा भी दिया था, हालांकि उस समय संगठन ने इस्तीफे स्वीकार नहीं किए थे।
भीतरघात की भी हुई चर्चा
चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी के भीतर स्थानीय स्तर पर भीतरघात की चर्चा भी सामने आई। कई नेताओं का मानना था कि Dr.Narottam Mishra के समर्थक चुनाव प्रचार में पूरी तरह सक्रिय नहीं रहे। हालांकि पार्टी ने इस मुद्दे पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन समीक्षा बैठक में इस पहलू पर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।
जिला कार्यालय में दिखा सन्नाटा
पूरे जिला संगठन को हटाए जाने के बाद Datia स्थित BJP जिला कार्यालय में सन्नाटा देखने को मिला। कार्यालय का मुख्य गेट बंद रहा और कई पदाधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। जिला अध्यक्ष Raghuveer Sharan Kushwah सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने फोन रिसीव नहीं किया। अब पार्टी जल्द ही नए जिला संगठन के गठन की प्रक्रिया शुरू करेगी और उपचुनाव में मिली हार के कारणों की विस्तृत समीक्षा के आधार पर आगे की रणनीति तय करेगी।
Varsha Shrivastava 
