BHOPAL:गेहूं खरीदी में लापरवाही पर कांग्रेस का हमला, पटवारी बोले- किसानों को धोखा दे रही बीजेपी

भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गेहूं खरीदी, महंगाई और जबलपुर हादसे को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने किसानों से धोखा, समर्थन मूल्य वादा पूरा न करने और 7 मई को प्रदेशव्यापी चक्का जाम आंदोलन का ऐलान किया।

BHOPAL:गेहूं खरीदी में लापरवाही पर कांग्रेस का हमला, पटवारी बोले- किसानों को धोखा दे रही बीजेपी

भोपाल:गेहूं खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों को धोखा दिया है और गेहूं खरीदी को लेकर सरकार की लापरवाही जगजाहिर है।

स्लॉट बुकिंग और खरीदी व्यवस्था पर सवाल

पटवारी ने कहा कि स्लॉट बुकिंग को लेकर प्रशासनिक अराजकता देखने को मिली। किसानों को समय पर सुविधा नहीं मिली, जिसके कारण कई किसानों को मजबूरी में खुले बाजार में कम दामों पर गेहूं बेचना पड़ा।

भावांतर राशि देने की मांग

उन्होंने मांग की  जिन किसानों ने ओपन मंडी में गेहूं बेचा है, उन्हें सरकार भावांतर राशि दे। साथ ही खरीदी केंद्रों पर तुलाई में अनियमितताओं के वीडियो भी जगह-जगह से सामने आ रहे हैं।

2700 रुपए समर्थन मूल्य का वादा याद दिलाया

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी ने 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का वादा किया था, लेकिन अब तक पूरा नहीं किया गया। ढाई साल बीत चुके हैं और अब सरकार का समय समाप्त होने वाला है।

7 मई को चक्का जाम का ऐलान

पटवारी ने कहा कि 7 मई को बड़वानी से लेकर मुरैना तक सभी जिलों में किसानों के हित में कांग्रेस नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करेगी। यह पहले चरण का प्रदर्शन होगा, इसके बाद पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा।

जबलपुर हादसे पर सरकार को घेरा

जबलपुर हादसे पर उन्होंने कहा कि यह सरकार "अली बाबा चालीस चोर" की सरकार है। क्रूज हादसे में लोगों की मौत हुई, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि NGT के प्रतिबंध की जानकारी तक पर्यटन मंत्री को नहीं है।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने पर निशाना

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने बहुत हुई महंगाई की मार का नारा दिया था, लेकिन आज कमर्शियल सिलेंडर 3100 रुपए तक पहुंच गया है। इससे रेस्टोरेंट में खाना भी महंगा हो गया है।जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह के खरी-खरी सुनाने वाले बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं