फिरोज खान से सौरभ शर्मा तक... अफसरों के घर करोड़ों मिले, अब तक क्या कार्रवाई हुई?
फिरोज खान से लेकर सौरभ शर्मा तक, मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में अफसरों के ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति मिली। जानिए इन मामलों में अब तक क्या जांच हुई और क्या कार्रवाई की गई।
मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर लोकायुक्त और दूसरी जांच एजेंसियों की छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति सामने आई है। कहीं 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले, तो कहीं आय से कई गुना ज्यादा संपत्ति का आकलन हुआ। लेकिन बड़ा सवाल है कि इन छापों के बाद अब तक क्या कार्रवाई हुई? इस रिपोर्ट में जानिए इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान, पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल और आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी आलोक खरे के मामलों की पूरी कहानी।

