मऊगंज में घट स्थापना के साथ सजा माता रानी का दरबार,  चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा पर अष्टभुजा धाम सहित देवी मंदिरों में आस्था की भीड़

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मऊगंज के अष्टभुजा धाम माता मंदिर नईगढ़ी सहित क्षेत्र के समस्त देवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गई।

मऊगंज में घट स्थापना के साथ सजा माता रानी का दरबार,  चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा पर अष्टभुजा धाम सहित देवी मंदिरों में आस्था की भीड़

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा के शुभ अवसर पर मऊगंज के ऐतिहासिक अष्टभुजा धाम माता मंदिर नईगढ़ी सहित क्षेत्र के समस्त देवालयों में सुबह से ही जय माता की जयघोष के साथ श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं. मां भगवती का शुभ दिन नवरात्रि के प्रारंभिक मौके मे तड़के से ही देवस्थानों में खास तौर से देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया जो अनवरत चलता रहा. वही नवरात्रि प्रतिपदा के शुभ घड़ी में माता दुर्गा के भक्त घट स्थापना के साथ भक्ति रस में डूबे रहे.

मऊगंज जिले के नईगढ़ी स्थित प्राचीन अष्टभुजा धाम माता मंदिर में नवरात्रि के पर्व पर आयोजित होने वाले विशालकाय मेंले के पहले ही दिन बाजार में रौनक देखी गई. वहीं गुरुवार नवरात्रि प्रतिपदा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया. अंचल ही नहीं जिले के कोने कोने के साथ दूसरे राज्यों से भी आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जगत जननी मां अष्टभुजा की एक झलक पाने एवं माता के दरबार में माथा टेकने को आतुर दिखे. भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं ने माता रानी का दर्शन कर घर परिवार एवं क्षेत्र तथा राष्ट्र के कल्याण के लिए आशीर्वाद लिया.

चाक चौबंद रही मेल व्यवस्था

नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को माता अष्टभुजा का दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े जिसको लेकर मेला प्रशासन और नगर परिषद प्रशासन नईगढ़ी ने मंदिर परिसर से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में स्वच्छता पानी बिजली के साथ सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए. हालांकि प्रतिपदा के दिन भक्तों की भीड़ तुलनात्मक कम रही, पारंपरिक एवं पुराने इतिहास को देखा जाए तो मां अष्टभुजा के दरबार में पंचमी से भक्तों की भीड़ बढ़ती है जो रामनवमी तक अनवरत भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है.

मातारानी का आशीर्वाद लेने दूर-दूर से आते हैं भक्त

वैसे तो अष्टभुजा धाम में 12 माह श्रद्धालुओं का आना जाना होता है लेकिन चैत्र रामनवमी एवं शारदेय नवरात्रि के पावन पर्व पर लोग अपनी मनौती अनुसार श्रद्धा भाव के साथ परिवार सहित माता अष्टभुजा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं. नवरात्रि के प्रारंभ अवसर पर अष्टभुजा धाम माता मंदिर के अलावा माता जालपा माता मंदिर दुबी रामपुर वसदेइन माता मंदिर वसिगड़ा पहाड़ी फूलमती माता मंदिर नईगढ़ी माता काली शक्तिपीठ देवगना नईगढ़ी राजराजेश्वरी माता दरबार रामपुर अलोपन माता मंदिर मऊगंज बूढ़ी माई मंदिर मऊगंज सहित देवालयों में जहां जगत जननी की एक झलक पाने को श्रद्धालु कतार बद्ध नजर आए, चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा के शुभ पर्व पर माता अष्टभुजी के उपासक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ घटस्थापना कर भक्ति रस में डूबे रहे.