इंदौर की केमको फैक्ट्री में भीषण आग, ऊंची उठी आग की लपटें, दूर से दिखा धुएं का गुबार

इंदौर की केमको फैक्ट्री में आग:दूर तक दिखाई दिया धुआं, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद, तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी

इंदौर की केमको फैक्ट्री में भीषण आग, ऊंची उठी आग की लपटें, दूर से दिखा धुएं का गुबार

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में MR 11 के पास दोपहर एक बजे चाकलेट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की गाड़िया मौके पर पहुंची. और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वह पूरी तरह से गिर गई है. वह बिल्डिंग की कंपनी को दिवालीय घोषित किया जा चुका था.

लसूडिया TI तारेश सोनी के मुताबिक लसूडिया मोरी के पास केमको चाकलेट फैक्ट्री में कर्मचारियों ने करीब 1 बजे आग लगने की सूचना दी थी. इसके बाद दमकल को भी सूचित किया था.आग के चलते किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई है. आग फैक्ट्री के पीछे के हिस्से में लगी. आग के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे 3 कर्मचारी घायल हुए हैं. आग के बाद हुए विस्फोट से बिल्डिंग गिरी है.