Indore Checking Drive : आबकारी विभाग का बड़ा अभियान,40 मामलों में कार्रवाई और 300 लीटर अवैध शराब जब्त

Indore Checking Drive : अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर 12 विशेष टीमें तैनात की गईं।

Indore Checking Drive : आबकारी विभाग का बड़ा अभियान,40 मामलों में कार्रवाई और 300 लीटर अवैध शराब जब्त

Indore Checking Drive : मध्य प्रदेश इंदौर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। कलेक्टर के विशेष निर्देश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर 12 विशेष टीमें तैनात की गईं। टीमों ने टोल नाकों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान अवैध शराब बिक्री और ढाबों से जुड़े करीब 40 मामलों में कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं करीब 300 लीटर अवैध मदिरा भी जब्त की गई।

टोल नाकों पर नाकाबंदी और वाहनों की चेकिंग 

दरअसल, इंदौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया, जिसमें उपायुक्त आबकारी इंदर सिंह जामोद और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने खुद मैदान में उतरकर कार्रवाई की निगरानी की। जिसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर 12 विशेष टीमें गठित कर अलग-अलग टोल नाकों पर नाकाबंदी और वाहनों की जांच की गई। 

शराब बिक्री से जुड़े 40 मामलों में कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों ने देर रात मौके पर पहुंचकर चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया और टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित ढाबों और शराब बिक्री से जुड़े करीब 40 मामलों में कार्रवाई की गई, जबकि लगभग 300 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।