छिंदवाड़ा बस हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद बस पलटी, 9 की मौत, 30+ घायल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ट्रक से टक्कर के बाद बस पलट गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई,

छिंदवाड़ा बस हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद बस पलटी, 9 की मौत, 30+ घायल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. हादसा उमरानाला इलाके में शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ.

 कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, एक यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के समय बस में कुल 41 लोग सवार थे.

दर्दनाक मंजर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया. कई यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आईं. कई लोग बस में फंसे रह गए, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया.