बड़ी खबर: भोपाल में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

भोपाल जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है

बड़ी खबर: भोपाल में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

भोपाल। जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। स्थिति को नियंत्रित रखने और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।

 सख्त SOP लागू, 24×7 निगरानी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है। जो भी व्यक्ति पेट्रोल-डीजल की कमी से जुड़ी झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। किसी भी ग्रुप में अफवाह फैलने पर एडमिन के खिलाफ भी कार्रवाई संभव है।

कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस

पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की कालाबाजारी या निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने पर उनका लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके.