मुख्यमंत्री ने मंत्री प्रतिमा बागरी को लगाई फटकार, कहा- सड़क पहले ही अमानक घोषित थी तो निरीक्षण की जरूरत क्यों पड़ी ?
मंत्री प्रतिमा बागरी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंत्री प्रतिमा बागरी को फटकार लगाई है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री प्रतिमा बागरी से सवाल- जवाब किया।
भोपाल: एमपी की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं। हाल ही में मंत्री प्रतिमा बागरी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में हुए सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंत्री प्रतिमा बागरी को फटकार लगाई है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री प्रतिमा बागरी से सवाल- जवाब किया।
विपक्ष जैसा आचरण न करें: सीएम
सीएम ने पूछा कि जब सड़क को पहले ही अमानक घोषित किया जा चुका था तो फिर उसका निरीक्षण करने की जरूरत क्यों पड़ी। राज्यमंत्री के आचरण पर आपत्ति जताते हुए सीएम ने सख्त हिदायत दी कि मंत्री रहते हुए विपक्ष जैसा आचरण न करें।
बता दें कि 21 दिसंबर को मंत्री प्रतिमा बागरी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मंत्री ने अपने पैरों से सड़क को दबाया था जिससे उसकी पूरी डामर निकल गई थी। इस पूरे मामले में मंत्री प्रतिमा बागरी ने इंजीनियर को फटकार लगाई थी और ठेकेदार को हटाने की बात कही थी। उन्होंने इस मामले की शिकायत विभाग के मंत्री से भी करने की बात कही थी, लेकिन जिस काम को मंत्री ने नवनिर्माण समझकर निरीक्षण किया था वो असल में डामर नवीनीकरण का काम था और उस काम को PWD पहले ही अमानक पाकर खारिज कर चुका था।
15 दिसंबर को ही PWD ले चुका था एक्शन

गुणवत्ताहीन कार्य की जानकारी सामने आने के बाद 15 दिसंबर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उपसंभाग मझगवां ने उपयंत्री सुरेन्द्र सिंह के साथ स्थल निरीक्षण किया था। निरीक्षण में किमी 3/10 से 3/4 तक कार्य अमानक मिला, जिसे अमान्य घोषित कर ठेकेदार को मानक स्तर का कार्य दोबारा कराने के निर्देश दिए गए थे और 19 दिसंबर को कार्यपालन यंत्री (ईई) ने भी उक्त कार्य को निरस्त कर दिया।
pushpendra 
