धार-बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, CM ने बैतूल के मुलताई का नाम बदलने की घोषणा की

मध्य प्रदेश के धार और बैतूल जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया।

धार-बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, CM ने बैतूल के मुलताई का नाम बदलने की घोषणा की

मध्य प्रदेश के धार जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने 260 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया। इस मौके पर जिले को स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई विकास कार्यों की सौगात भी दी गई। इसके निर्माण से जिले के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े प्रोजेक्ट से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी। इससे लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी सोच और विकास के संकल्प से जुड़ा कदम बताया।

मुलपानी होगा मुलताई का नाम

धार में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। बैतूल के पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यंत्री ने मुलताई का नाम बदलकर मुलपानी करने की घोषणा की। साथ ही बैतूल में आदिवासी संग्रहालय बनाने, गुड क्लस्टर, वुडन क्लस्टर, कोसमी और विस्तार करने का भी ऐलान किया।

कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह और हितलाभ वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।