Jabalpur: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 9 की मौत, 9 लापता

जबलपुर में बरगी डैम में गुरुवार शाम तेज हवा और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया।जानकारी के मुताबिक क्रूज में 40 से अधिक लोग सवार थे। इनमें से करीब 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए हैं।

Jabalpur: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 9 की मौत, 9 लापता

30 अप्रैल को जबलपुर के बरगी डैम में  तेज आंधी की वजह से एक क्रूज डूब गया. क्रूज में 40 से 45 पर्यटक सवार थे. हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत  की खबर सामने आई है. वहीं, 9 लोग अभी भी लापता हैं, और 24 लोगों की जान बचाई जा चुकी है. इनमें से करीब 15 लोग तैरकर बाहर आए हैं. 

किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ हादसा 

हादसा दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ. घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. और कुछ ही देर बाद SDRF की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के बारगी डैम पहुंच गई थी, खबर के लिखे जाने तक SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

क्रूज को सफलतापूर्वक किनारे तक लाया जा चुका है और अब उसे क्रेन की सहायता से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। घटनास्थल पर एसीएस संजय दुबे, डॉ. इलैयाराजा, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी संपत उपाध्याय सहित सभी संबंधित अधिकारी तथा राहत एवं बचाव दल पूरी तत्परता के साथ मौजूद हैं।