दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2013 में पहली बार फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में साथ काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और इस फिल्म के बाद दोनों की बेस्ट स्क्रीन जोड़ी भी बन गई। इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो भी किया।

88 करोड़ के बजट में बनी फिल्म “गोलियों की रासलीला राम-लीला” ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की यह पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म है। रोमियो और जूलियट से इंस्पायर यह कहानी लोगों को बेहद पसंद आई थी। दीपिका और रणवीर ने साथ में 6 से ज्यादा फिल्में की हैं।

साल 2015 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। लगभग 145 करोड़ रुपये के बजट में तैयार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और देश-विदेश मिलाकर लगभग 356 करोड़ रुपये की कमाई की।

इसके बाद 2018 में आई ‘पद्मावत’, जिसने एक बार फिर संजय लीला भंसाली की भव्य फिल्ममेकिंग को साबित किया। लगभग 215 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। दुनियाभर में फिल्म ने लगभग 585 करोड़ रुपये की कमाई की और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह बनाई। ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का रोल निभाया, जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के नेगेटिव किरदार में नजर आए।

अब बात करते हैं फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। करीब 200–250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 402 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म में रणवीर सिंह अपने फेमस किरदार ‘सिम्बा’ के रूप में नजर आए, वहीं दीपिका पादुकोण पहली बार पुलिस ऑफिसर शक्ति शेट्टी के रोल में दिखीं। दोनों की जोड़ी इस बार रोमांस नहीं, बल्कि दमदार एक्शन और पुलिस मिशन के साथ नजर आई, जिसने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।
