आयुध निर्माण फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मचा हड़कंप

आयुध निर्माण फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मचा हड़कंप,आर्मी और डिफेंस की इंटेलिजेंस विंग, बम-डॉग स्क्वायड की टीम अलर्ट

आयुध निर्माण फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मचा हड़कंप

जबलपुर में स्थित आयुध निर्माण फैक्ट्री खमरिया और इटारसी स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। तमिलनाडु से आए धमकी भरे मेल में इटारसी और जबलपुर फैक्ट्री को ब्लास्ट करने की धमकी दी गई। जिसके बाद आर्मी और डिफेंस की इंटेलिजेंस विंग, बम और डॉग स्क्वायड की टीम सक्रिय हुई और फैक्ट्री में छानबीन की।

हालांकि सर्चिंग के दौरान अभी तक कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन भारत सरकार की बेहद महत्वपूर्ण यूनिट होने के चलते से किसी भी तरह की ढील नहीं बरती गई। घटना को गंभीरता से लेकर सर्चिंग की गई। आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ महीने पहले भी इसी तरह धमकी दी गई थी, लेकिन जांच में कुछ भी नहीं पाया गया था।