अफसरों को नसीहत इंटेलिजेंस मजबूत करो | Khari Khari With Mrigendra Singh

मध्य प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शराब माफिया द्वारा इंस्पेक्टर दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी पर बहस तेज हो गई है। अवैध शराब, रेत खनन और पुलिस पर हमलों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए। वहीं, IPS अनुराग सुजानिया के VRS आवेदन ने भी कई सवाल खड़े किए हैं।