सिर्फ ₹15 में टोल क्रॉस! 15 अगस्त से शुरू होगा FASTag Annual Pass

15 अगस्त से शुरू हो रहा है FASTag वार्षिक पास, जिससे रोज़ाना हाईवे यात्रा करने वालों को हर ट्रिप पर सिर्फ ₹15 टोल देना होगा। ₹3000 में मिलने वाला यह पास 1 साल या 200 ट्रिप्स तक मान्य रहेगा।

सिर्फ ₹15 में टोल क्रॉस! 15 अगस्त से शुरू होगा FASTag Annual Pass

अगर आप रोज़ाना नेशनल हाईवे से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत फायदेमंद है। अब हर टोल क्रॉस करने पर आपको ₹100 या ₹200 नहीं, बल्कि सिर्फ ₹15 ही देने होंगे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में ऐलान किया है कि 15 अगस्त 2025 से 'FASTag वार्षिक पास' (Annual FASTag Pass) की शुरुआत होने जा रही है।

क्या है FASTag वार्षिक पास?

FASTag वार्षिक पास एक ऐसा स्कीम है, जिसके तहत आप ₹3000 में एक साल के लिए टोल पास बनवा सकते हैं। यह पास 1 साल या 200 ट्रिप्स तक मान्य रहेगा, जो भी पहले पूरा हो जाए। इस पास के जरिए आप हर बार टोल क्रॉस करते समय सिर्फ ₹15 प्रति ट्रिप ही भुगतान करेंगे।

किसे मिलेगा इस पास का फायदा?

यह पास सिर्फ प्राइवेट (निजी उपयोग वाले) वाहनों के लिए मान्य होगा।

यानी अगर आपकी कार, जीप या वैन है, तो आप इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

कमर्शियल (वाणिज्यिक) वाहनों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

FASTag based annual pass का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो की रोजाना नेशनल हाईवे से गुजरते है. ये पास सिर्फ प्राइवेट उपयोग के व्हीकल के लिए मान्य होगा. कमर्शियल व्हीकल इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे।