जिंदगी की कीमत 2 लाख रुपए नहीं, इंदौर दूषित पानी मामले पर उमा भारती बोलीं- सीएम की परीक्षा की घड़ी

इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग गंभीर है। इस मामले में मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की है।

जिंदगी की कीमत 2 लाख रुपए नहीं, इंदौर दूषित पानी मामले पर उमा भारती बोलीं- सीएम की परीक्षा की घड़ी

भोपाल: इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग गंभीर हैं। इस मामले में मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की है। उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार को घेरा है।

उन्होंने कहा कि, साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें पूरे प्रदेश, सरकार और व्यवस्था के लिए शर्मनाक और कलंकित करने वाली हैं। प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती और गंदगी होना और जहर मिला पानी पीकर कितनी जिंदगियां खत्म हो गईं और अब भी मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, यह स्वीकार्य नहीं है। उमा भारती ने आगे कहा- जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि मृतकों के परिजन जीवन भर दुख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा। पीड़ितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं, उन्हें अधिकतम दंड दिया जाना चाहिए। यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि "जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? उन्होंने कहा कि ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड!