रीवा: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे, 5 लोग गंभीर घायल
रीवा के पड़ा रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक ने कई बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, चालक फरार है।
रीवा शहर के पड़ा रेलवे ओवरब्रिज पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई मोटरसाइकिलों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को एंबुलेंस व अपनी खुद की गाड़ियों से संजय गांधी हॉस्पिटल (SGMH) पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
एक्सीडेंट की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर स्पॉट पर पहुंच गई और ओवरब्रिज पर लगे जाम को हटाकर यातायात नॉर्मल कराया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपनी गाड़ियों में घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाते राहगीर
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
आरोपी ड्राइवर और गाड़ी के नंबर की पहचान के लिए ओवरब्रिज और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
Saba Rasool 
