Top 5 Reality Shows: OTT पर छाया BIGG BOSS 19, यहाँ देखें टॉप 5 की लिस्ट
सलमान खान का BIGG BOSS 19 सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बना। वहीं, अश्नीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल को भी लोगों का जबरदस्त प्यार मिला। कौन बनेगा करोड़पति, द ग्रेट इंडियन कपिल शो और बिग बॉस तेलुगू ने भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाई।
आजकल OTT प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। जो लोग थिएटर जाकर फिल्में या शोज नहीं देख पाते, वे अब मोबाइल या TV पर घर बैठे अपना पसंदीदा कंटेंट देख लेते हैं। खास बात ये है कि अब फिल्में ही नहीं, बड़े-बड़े रियलिटी शोज और कॉमेडी सीरिज भी OTT पर पहले रिलीज होने लगे हैं। आइए नजर डालते हैं उन 5 टॉप शोज पर जो इस हफ्ते सबसे पॉपुलर रहे
BIGG BOSS 19 – टॉप पर
सलमान खान का फेमस रियलिटी शो BIGG BOSS 19 इस बार ओटीटी पर धमाल मचा रहा है। लोग अब इसे टीवी पर आने का इंतजार नहीं करते, सीधे ओटीटी पर देख लेते हैं। इस सीजन को अब तक 8.2 मिलियन व्यूज मिले हैं, जिससे ये हफ्ते का सबसे ज्यादा देखा गया शो बना है।

राइज एंड फॉल
दूसरे नंबर पर है राइज एंड फॉल, जिसे अश्नीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। इसमें कंटेस्टेंट्स के बीच काफी इमोशन और स्ट्रैटेजी देखने को मिलती है, जो लोगों को पसंद आ रहा है। इस शो को 5.8 मिलियन व्यूज मिले हैं। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की मौजूदगी ने शो की पॉपुलैरिटी और बढ़ा दी।

कौन बनेगा करोड़पति 17
तीसरे नंबर पर है KBC का 17वां सीजन, जिसे होस्ट कर रहे हैं अमिताभ बच्चन। लोगों को उनके सवाल-जवाब वाला अंदाज़ बेहद पसंद आता है। ये शो टीवी के साथ OTT पर भी चलता है और पिछले हफ्ते इसे 2.4 मिलियन बार देखा गया।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो – कॉमेडी का तड़का
चौथे नंबर पर है कपिल शर्मा का कॉमेडी शो, जिसमें सितारों की मस्ती और जोक्स की बारिश होती है। इसका तीसरा सीजन खत्म हो चुका है और आखिरी एपिसोड में अक्षय कुमार मेहमान बनकर आए थे। इस शो को 1.5 मिलियन व्यूज मिले हैं।

बिग बॉस तेलुगू
पांचवे नंबर पर रहा BIGG BOSS तेलुगू सीजन 9, जिसे सुपरस्टार नागार्जुन होस्ट कर रहे हैं। जैसे हिंदी में BIGG BOSS हिट है, वैसे ही ये शो साउथ में लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसे 1.3 मिलियन बार देखा गया है।

Saba Rasool 
