इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
इंदौर एयरपोर्ट के सामने अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, सर्विस रोड के लिए खाली कराई गई IDA की जमीन
इंदौर में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सुपर कॉरिडोर पर इंदौर विकास प्राधिकरण की करीब 50 हजार वर्गफीट जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कलेक्टर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में रेस्टोरेंट, ढाबे सहित कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।

अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान
दरअसल, इंदौर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुपर कॉरिडोर पर एयरपोर्ट के सामने इंदौर विकास प्राधिकरण की जमीन पर बड़ी रिमूवल कार्रवाई की गई। यह जमीन मास्टर प्लान के तहत 75 मीटर चौड़ी सर्विस रोड के लिए चिन्हित है।

जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। जिसमें कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाया।

स्टोरेंट, ढाबे और अन्य अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त
कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। मौके पर एसडीएम, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और गांधीनगर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से करीब 50 हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई।

सर्विस रोड के लिए निर्धारित जमीन खाली कराने की यह कार्रवाई शहर के मास्टर प्लान को अमल में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Varsha Shrivastava 
