भोपाल BCLL की चलती बस से उठा धुआं, बड़ा हादसा टला

भोपाल में की चलती बस में अचानक धूंआ उठा जिसके चलते अफरा - तफरी मच गई आनन फानन में सवारी को बाहर निकाला गया

भोपाल BCLL की चलती  बस से उठा धुआं, बड़ा हादसा टला

भोपाल:   राजधानी में लिंक रोड नंबर  एक पर जा रही बीसीएलएल की लो-फ़्लोर रेड बस TR–4 में अचानक धुआं उठने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

बोर्ड ऑफिस चौराहा से न्यू मार्केट की ओर बढ़ रही बस में धुआं फैलते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने तुरंत बस रोककर यात्रियों  को सुरक्षित बाहर निकाला और खुद भी मुश्किल से जान बचाई।

गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस हादसे के बाद एक बार फिर BCLL बसों के मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पहले भी हमने देखा कि बस में आग लगनें कि वजह कई बड़े  हादसे हुए है।